क्या हर समय दर्द में रहना नॉर्मल है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 15:40

बदन में बराबर रहने वाले दर्द के पीछे छिपे हैं ये 7 कारण, जानने के बाद खुद ही ढूंढ लेंगे इलाज

What causes pain in whole body: शरीर में दर्द होना आम बात है। वे थकान या ज्यादा व्यायाम करने के परिणामस्वरूप हो सकते हैं। लेकिन ऐसा हमेशा हो जरूरी नहीं। कई बार यह दर्द शरीर के अंदर पनप रही बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में यदि आपको ज्यादातर शरीर में बिना किसी कारण दर्द बना रहता है तो इसे हल्के में न लें।
 
शरीर में दर्द रहना या बदन का टूटना वैसे तो बहुत सामान्य प्रॉब्लम है। लेकिन यह दर्द शरीर में दुसरे दर्द का भी संकेत होते हैं। लगातार बिना किसी कारण के शरीर में दर्द रहता है तो अभी से अलर्ट हो जाइए। ये आपको छोटी सी लगने वाली बीमारी से लेकर गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में जरूरी है समय पर इसके कारणों का निदान करके उपचार शुरू करना। ध्यान रहें सर्फ पेनकिलर खाते रहने से यह समस्या लंबे समय में और भी घातक साबित हो सकती है।

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने लगातार शरीर में बने रहने वाले दर्द के कारणों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियों में उनकी टीम की सदस्या बता रही हैं कि आप शरीर में दर्द का अनुभव क्यों कर रहे हैं। लगातार दर्द के कुछ सबसे सामान्य कारण हैं जिन्हें आपको जानना चाहिए।

एक्सपर्ट से जाने लगातार शरीर में दर्द का कारण
​नींद की कमी
आपको हर रात कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद की जरूरत होती है। सोते समय, शरीर अपने ऊर्जा संसाधनों को पुन: उत्पन्न करता है जिससे आपको अगले दिन तरोताजा महसूस हो पाता है। नींद की कमी आवश्यक ऊर्जा की पूर्ति में रूकावट पैदा कर सकती है। जिसके वजह से आप बॉडी पेन का अनुभव कर सकते हैं।
​शरीर में पानी की कमी

जब आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं या आप जितना पानी पीते हैं उससे अधिक पानी खो देते हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर का डिहाइड्रेड रहना आपको थका हुआ और दर्द महसूस करा सकते हैं।
​ज्यादा स्ट्रेस लेने से होता है बॉडी पेन

लगातार तनावपूर्ण जीवन शैली शरीर को थकान का शिकार बनाती है। जिससे आप कमजोरी और संक्रमण के चपेट मे आ सकते हैं। जो आपको बॉडी में पेन के रूप में दिख सकता है।
​खून में आयरन की कमी

आयरन की कमी से शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है, जिससे आप थकान और शरीर में दर्द का अहसास करते हैं।
​विटामिन डी की कमी

यह एक वसा में घुलनशील विटामिन है जो हड्डी के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, विटामिन डी कैंसर कोशिका वृद्धि को कम करने, संक्रमण को नियंत्रित करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। ऐसे में विटामिन डी का निम्न स्तर शरीर में लगातार और क्रोनिक दर्द का कारण बन सकता है।
​गठिया है बदन में दर्द की वजह

गठिया की गंभीरता एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति और यहां तक कि दिन-प्रतिदिन भिन्न होती है। कुछ लोगों में केवल कुछ जोड़ प्रभावित होते हैं। वहीं, अन्य लोगों में संपूर्ण शरीर प्रणाली प्रभावित हो सकती है। यही कारण है कि गठिया या जोड़ों की सूजन भी दर्द और दर्द का कारण बन सकती है।
​क्रोनिक फटीग सिंड्रोम

क्रोनिक थकान सिंड्रोम में शारीरिक या मानसिक गतिविधि के साथ लक्षण अक्सर खराब हो जाते हैं। गंभीर थकान के अलावा, लक्षणों में हल्की संवेदनशीलता, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, मिजाज और अवसाद शामिल हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info